बोकारो

एकता बनाये रखें जरूरत पड़ने पर होगा आन्दोलन-बि के चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आज कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल बिभाग मे ठेकाकर्मीयों की महती बैठक बिभागीय नेता सी के एस मुण्डा के अध्यक्षता एवं संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार के संचालन मे हुआ।कार्यरत मजदूरों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी को अपनी बेदना बताते हुए कहा कि मेडिकल जांच एवं री मेडिकल मे महिनों हो रहे बिलम्व,खून पसीने से उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के बदले मात्र 526/= रूपये का उपहार कूपन दिये जाने से नाराजगी,40% मजदूरों का छंटनी का आदेश अभी तक वापस नही लिये जाने,मनीकट का बिरोध करने पर कोक ओवेन छोड़कर अन्य बिभाग मे गेट पास रोक कर रख लिया जाता है लेकिन अधिकारी मूक दर्शक बना रहता है इत्यादि समस्याओ से अबगत कराया ।सभी के सुनने के उपरान्त ,महामंत्री बि के चौधरी ने सभी समस्याओं का समाधान करबाने का आश्वासन देते हुए कहा कि बर्तमान मे उच्च स्तरीय प्रबंधन प्रधान मंत्री मोदी जी की तरह अपने मन का बात करती है मजदूरों का नही सूनती ।प्रबंधन का तूलना कुम्भकर्ण से आजकल किया जाने लगा है जिसे जगाने के लिए ढ़ोल नगाडे रूपी आन्दोलन से जगाने की जरूरत है ।उसपर मोदी जी जिस तरह किसी मंत्री का नही सुनते उसी तरह अपने स्वरूप इस्पात सचिव को लगा दिया है जो सेल के बड़े से बड़े अधिकारीयों का नही सूनते जो आने बाले समय मे सेल के लिए खतरनाक होने बाला है ।अन्त मे बि के चौधरी ने मजदूरों को आन्दोलन के लिए इसी तरह संगठित रहने का मूल मंत्र देते हुए कहा प्लांट के हर बिभाग के मजदूरों से आपलोग सम्पर्क मे रहें ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष सी के एस मुण्डा,रौशन कुमार, आर भी सिंह, तुलसी साह, बिनोद कुमार , ए के मंडल, मोहन मरांडी, तपेश्वर महतो, उत्तर, जीतेन्द्र राय, सचिन, तरणी राय इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button