अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर दान में चोरी

केजरीवाल का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी का गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें 200 करोड़ नकद और कीमती सामान गायब होने की बात कही गई है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों से सवाल किया कि अब तक कोई ऋकफ या ठोस जांच क्यों शुरू नहीं की गई, जबकि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। केजरीवाल 26 जून को अयोध्या जाकर इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करेंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम मंदिर से दान और चढ़ावे की कथित चोरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और भक्तों द्वारा दिए गए दान में किसी भी तरह की गड़बड़ी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि अब तक कोई रिर्पोट क्यों दर्ज नहीं की गई और पूछा कि सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए, आप नेता ने दावा किया कि रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 200 करोड़ नकद दान के साथ-साथ हीरे और अन्य कीमती सामान वाले कई बक्से गायब हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दावों के बावजूद, जांच एजेंसियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। केजरीवाल ने आगे कहा कि न तो उत्तर प्रदेश पुलिस और न ही प्रवर्तन निदेशालय (एऊ) और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों ने कोई साफ कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश, दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी (इखढ) की सरकार है, फिर भी कथित दोषियों के खिलाफ किसी भी तरह की छापेमारी या कार्रवाई की कोई खबर नहीं है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से हर सनातनी आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शुक्रवार को अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इन आरोपों ने एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है; अअढ इस मामले की पारदर्शी जांच और मंदिर के फंड से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button