शामली

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन में विरासत एवं बंटवारे के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, फार्मर आईडी प्रक्रिया को सरल बनाने, डीएपी-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई। किसानों ने नकली बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, फेल बीजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा, सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी तथा फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने की भी मांग उठाई। इस दौरान कालेन्द्र मलिक, अमित पंवार, सुरेश मलिक, दीपक पंवार, संदीप जावला, धर्मेन्द्र मलिक, आजाद चौहान, विनोद तोमर सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button