भरत पुर

देश में बढ़ रही है समस्याये – रामकिशन

जगह जगह हुऐ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर । समाजवादी शताब्दी पुरुष और पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ने कहा कि आजादी मिलने का अर्थ विदेशी और स्वदेशी राज नहीं है बल्दि आजादी का मतलब है देश में से गरीबी ‘ गैरबराबरी ‘ अत्याचार , अनाचार , भ्रष्ट्राचार समाप्त हो लेकिन ये गलत काम लगातार बढ़ते जा रहे हैं ।
समाजवादी चिंतक पंड़ित रामकिशन ने बुधवार को कस्वा हलैना की कृषि उपज मंडी मै और ग्राम मूड़िया जाट में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । उन्होंने इन स्वागत कार्यक्रमों में कहा कि देश में राजनेताओं के द्वारा बढ़ते दलबदल पर चिंता प्रकट करते हुऐ कहा कि इसे लोकतंत्र कमजोर होता है और राजनैतिक भ्रष्ट्राचार बढ़ता है । उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले दलबदल प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने केरल में उत्तमथानू पिल्लाई को दल बदल कराकर राज्यपाल बनाया था लेकिन आज तो भाजपा लोकसभा और राज्यसभा में जनता के द्वारा नहीं दलबदल कराकर बहुमत साबित करने में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जिनको भ्रष्ट्राचारी बताते है उन्ही को दलबदल कराकर सरकार में मंत्री तक बना रहे है। उन्होने भाजपा को भ्रष्ट्राचारियों की वाशिंग मशीन बताया । उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति को गन्दा कर मजबूत विपक्ष रहित सरकार चलाना चहाती है जबकि विपक्ष भी सरकार का हिस्सा ही होता है ।
उन्होंने कहा की इआरसीपी योजना बन गई है और उस पर जगह जगह तेजी से काम चल रहा है और भरतपुर जिले को जरूर पानी मिलेगा । उन्होंने कहा कि अब हम रोजगार और यमुना जल तथा बाणगंगा नदी ‘ गम्भीर नहीं में पानी के लिये आवाज उठायेगे ।
जगह जगह हुये स्वागत कार्यक्रमों में लोगो ने जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और संघर्षशील किसान नेता इन्दल सिंह जाट का स्वागत सम्मान किया गया । इन कार्यकमो में एक सौ एक वर्षीय पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन को देखने और उनसे मिलकर बातचीत करने के लिये लोगों में भारी जिज्ञाशा और उत्साह देखने को मिला । लोगों ने आत्मीयता के साथ पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह जाट के संघर्ष की सराहना की ।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि चुनावों में हमेशा जाति नहीं बल्कि काम लायक आदमी को ही चुनना चाहिय । उन्होने कहा कि चुनाव तो वोट से कोई भी जीत सकता है लेकिन प्रत्येक जीता हुआ जनप्रतिनिधि काम नहीं करा सकता । उन्होंने कहा कि पानी और रोजगार के लिये संघर्ष जारी रहेगा ।
कार्यक्रमों में प्रधान प्रतिनिधि तोता राम गुर्जर , पूर्व सरपंच केशव देव शर्मा ‘ पूर्व सरपंच नारायन सिंह सैनी ‘ रामकुमार शर्मा ‘ रूप सिंह और हरीसिंह जाटव , रविन्द्र जाटब मूड़िया जाट ‘ गोपाल सिंह मीणा , प्रेमचन्द्र मीणा , रामेश्वर जहानपुर , गिरघर सिंह ‘ नरसी भूतौली , मोहन तिवाड़ी ‘ पूर्व सरपंच ललतेश मीणा , रजनीकांत , सजनी सिंह ‘ हीरा सिंह बाई ‘ ओमप्रकाश मैम्बर ‘ डायरेक्ट्र र तोता राम सैनी मुखैना ‘ उदय सिंह ‘ कमर चन्द मीणा ‘ पूरन सिंह नेता नैवाड़ा , मुकेश पंड़ित ने स्वागत किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button