भरत पुर

पथैना ग्राम विकास अधिकारी निलंबित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत पथैना के ग्राम विकास अधिकारी खेमराज मीणा को जिला परिषद भरतपुर के कार्यालय द्वारा मंगलवार को निलंबित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप है कि मंगलवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे 7 सदस्यीय जांच दल का खेमराज मीणा ने सहयोग नहीं किया, उसके साथ ही 5 बजे मोबाइल बंद कर मीणा, ग्राम पंचायत मुख्यालय से गायब हो गए। खेमराज मीणा ग्राम विकास अधिकारी को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं राजकार्य में अप्रत्यक्ष रूप से बाधा पहुँचाने तथा राजकार्य में लापरवाही बरतने के कारण तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय पंचायत समिति सेवर किया गया है। खैमराज मीणा के स्थान पर ग्राम पंचायत पथैना का अतिरिक्त कार्यभार धर्म सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत झारौटी, पंचायत समिति भुसावर सम्पादित करेंगे।*
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button