बाराबंकी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइब्रेरी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।  ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइब्रेरी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफदरंज थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कम्प्यूटर सिस्टम भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस सराहनीय पहल के लिए थानाध्यक्ष अमर चौरसिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
 इस अवसर पर ग्राम प्रधान नियाज़ अंसारी, हाजी मतलूब, हाजी उबैदुर्रहमान, मौलवी जमील रज़ी अहमद, निहाल, नफीस सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button