
राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा शरबत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए श्रद्वा और भक्ति भाव के साथ घरों एवं मन्दिरों, देवालयों में श्रद्वालुओं द्वारा भगवान विष्णु जी की पूजा, पाठ, व्रत (उपवास) रहकर श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को दान पूण्य करते हुए मनाई गई। वहीं श्रेत्र में पड़ रही गर्मी और ज्येष्ठ माह की तपती धूप के बीच निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश के उद्देश्य को लेकर कस्बे के प्रमुख कोठीवाले हनुमान जी मन्दिर, शीतला ( शेड) माता मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर, खिरकारी, मेन बाजार आदि स्थानों पर सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए ठंडा मीठा शरबत, जल, शिकंजी,रुह आफजा, मिल्करोज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों को जब ठंडा मीठा शरबत, शिकंजी मिली तो उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा की। वहीं भक्त मण्डल के सदस्य राकेश पाण्डेय, जय शर्मा, राघवेन्द्र ने कहा वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जनसेवा के कार्य करने चाहिए, ताकि जरुरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों ने शीतल पेय पदार्थ का सेवन करने पर ठंडा मीठा जल, शरबत, शिकंजी, रुह आफजा वितरण कर रहे लोगों की जमकर सराहना की। वहीं दोपहर बाद भुसावर क्षेत्र में पड़ी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।



