भरत पुर
नवागत सर्किल उपाधीक्षक नीरज भारद्वाज का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। सर्किल भुसावर में नवागत उपाधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नगरपालिका भुसावर के उपाध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाकाल मंदिर के महंत मेघश्याम सिंह ने नीरज भारद्वाज को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति स्वरूप धार्मिक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा भुसावर क्षेत्र में उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवागत उपाधीक्षक नीरज भारद्वाज ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास को लेकर भी चर्चा की गई। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



