मेरठ

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पदयात्रा प्रशासन ने रोकी

आयोजक हाउस अरेस्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। स्टूडेंट सेवा समिति द्वारा  छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रस्तावित मेरठ से नई दिल्ली के जंतर-मंतर तक पदयात्रा को गुरुवार को प्रशासन ने शुरू होने से पहले ही रोक दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष करार हुसैन के नेतृत्व में यह पदयात्रा गुरुवार सुबह मेरठ से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया। स्टूडेंट सेवा समिति का आरोप है कि करार हुसैन को बुधवार दोपहर से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था और करीब 20 घंटे से अधिक समय तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। समिति के अध्यक्ष करार हुसैन ने कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं, परीक्षा संबंधी समस्याओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समिति केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। बाद में मजिस्ट्रेट स्वयं करार हुसैन के आवास पहुंचे और संगठन का ज्ञापन प्राप्त किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद हाउस अरेस्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button