झुंझुनू
दानदाता ने किया मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के रीको स्थित दयाल इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर महेश कुमार देग ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक महासचिव सुरेश कुमार एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी महेश कुमार देग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



