बरेली
मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम ताजिया मार्ग का रुट भम्रण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ADM City, ASP/CO 3rd तथा पुलिस बल के साथ थाना बारादरी क्षेत्र में मोहर्रम ताजिया मार्ग का रूट भम्रण किया गया।
रूट भम्रण के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।
इस मौके पर आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट संदेशों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा शिकायत की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।




