हापुड़

मोहर्रम के दौरान दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)- मोहर्रम के दौरान दरोगा ने बढ़ाया विवाद । दरोगा पर लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप । मोहर्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों से दरोगा पर मारपीट करने का गंभीर आरोप । मुस्लिम समाज से अभद्रता के बाद भड़का मामला । दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर मुस्लिम समाज की पंचायत शुरू ।मुस्लिम समाज के लोग कर रहे हैं पंचायत । धरना प्रदर्शन पर बैठे मुस्लिम समाज के लोग ।
दरोगा अरुण चौधरी को हटाए जाने की कर रहे हैं मांग । जब तक नहीं हटेगा दरोगा नहीं होगा मोहर्रम , नहीं उठेगा ताज़िया । जनपद हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र क़े धौलाना कस्बे का मामला ।

आग से मौत का खेल करतब के दौरान एक युवक की कमर जलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस । ड्यूटी पर मौजूद दरोगा अरुण चौधरी ने मौके पर पहुंच लोगो को समझाया और दरोगा ने आग से करतब करने को बच्चों को रोकने का प्रयास किया था । दरोगा के समझाने पर भड़क गए स्थानीय मुस्लिम लोग । दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े मुस्लिम समाज के लोग ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button