जालौन
मोहर्रम के दसवें दिन कर्बला में ताजिया दफनाए गए
एएसपी, सीओ ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। एडिशनल एसपी ईशान सोनी क्षेत्राधिकारी राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक कालपी अजय ब्रह्म तिवारी ने मोहर्रम के अवसर पर नगर में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। मोहर्रम के पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मोहर्रम के अवसर पर कर्बला में इस्लामी भाइयों ने मातम मनाकर मोहर्रम को शांति पूर्ण ढंग से मनाया। मुस्लिम भाइयों ने 9 दिन तक मातम मना कर दसवे दिन ताजियों को दफनाया तथा कर्बला में मोहम्मद साहब की याद में मेला लगाया गया। इस मौके पर शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन सक्रिय रहा अपर पुलिस अधीक्षक ईसान सोनी पुलिस क्षेत्र अधिकारी कालपी राजेश कमल एवं प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल ग्रस्त कर शांति व्यवस्था को परखा।


