खैरथल
युवरानी की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ सहित जिला बचाओ संघर्ष समिति की और से शनिवार को अनाज मंडी परिसर में पूर्व सांसद युवरानी महेंद्र कुमारी की 24 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए!
शनिवार को जिला बचाओ संघर्ष समिति की और से विधायक दीपचंद खैरिया की अगुवाई में पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा,शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता,मुंडावर ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक,श्याम लाल शर्मा,अशोक हेड़ाऊ,वेद प्रकाश कौशिक वीरसिंह ढिल्लों ,महेंद्र जांगिड़,दीपक चौधरी, जमालूद्दीन, प्रकाश दादाणी,पवन वासु, निक्की प्रजापत, रामबाबू तक्षक समेत अनेको लोग मौजूद रहे!



