बरेली
जिलाधिकारी ने आम जनमानस एवं परिजनों की सुविधा के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर आरओ वाटर प्लांट कराया स्थापित
पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की मिलेगी बेहतर सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आम जनमानस की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आरओ वाटर प्लांट स्थापित कराया।
जिलाधिकारी ने आज इस आरओ वाटर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल से पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
यह व्यवस्था जनहित एवं लोककल्याण की भावना से की गई है, जिससे आम जनमानस को भीषण गर्मी के दौरान राहत मिल सके और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आरओ वाटर प्लांट का नियमित संचालन एवं समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



