झुंझुनू

रमेश कुमार पायल द्वारा तेजाजी मन्दिर में सहयोग की घोषणा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। चिड़ावा में बाईपास रोड़ पर स्थित स्वास्तिक आयरन-हार्डवेयर स्टोर के प्रोपराइटर एवं ढाढोत के पूर्व सरपंच रमेश कुमार पायल ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी एवं जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी रमेश कुमार पायल का पुष्प भेंटकर  स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया  ने सरपंच रमेश कुमार पायल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button