दुमका
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
DC reviews preparations for Shravani Mela 2026, issues necessary instructions to officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ धाम पहुंचकर राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट लाइन, शिवगंगा, संस्कार मंडप, नंदी चौक समेत प्रमुख स्थलों का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, एलईडी स्क्रीन, खोया-पाया केंद्र, टेंट सिटी, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



