पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड परिसर में डीजी सेट में भीषण आग, जलकर राख; बड़ा हादसा टला

Massive fire in DG set at Pakur block premises; reduced to ashes; major accident averted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, संवाददाता। पाकुड़ प्रखंड परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में स्थापित डीजी (डीजल जनरेटर) सेट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा डीजी सेट जलकर राख हो गया। घटना के दौरान परिसर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी तेज थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक डीजी सेट पूरी तरह जल चुका था और उसे बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और मशीन पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना के समय प्रखंड सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR- 2026) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपार समाहर्ता जेम्स सुरीन कर रहे थे। कार्यक्रम में सीओ अरविंद कुमार बेदिया सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे। सथ ही प्रखण्ड – अंचल कार्यालय में विभिन्न गांवों से आये आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लोग एहतियात के तौर पर बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आसपास के भवनों और अन्य उपकरणों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी अथवा ओवरलोड मानी जा रही है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button