झुंझुनू

संदीप फौजी ने की तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नगद  व निर्माण सामग्री देने की घोषणा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। चिड़ावा कस्बे के निकटवर्ती झांझौत बस स्टैंड पर स्थित दक्ष कंस्ट्रक्शन एण्ड कम्प्यूटराईज्ड धर्म कांटा के प्रोपराइटर संदीप फौजी  ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, उपाध्यक्ष सूबेदार रामनिवास थाकन एवं चिड़ावा संरक्षक प्रकाशचंद पिलानियां ने तेजा भक्त संदीप फौजी को तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया  ने तेजा भक्त संदीप फौजी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button