मथुरा

शेरगढ़ में नाबालिग किशोरी से घर मे घुसकर जबरन दुष्कर्म 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने को धमकी दी। थाना मांट के एक गांव के रहने वाले माता-पिता किसी कार्य से चार जुलाई को गाजियाबाद गए हुए थे। घर पर दो बेटी एक बेटा को छोड़कर चले गए। पीछे से आए युवक कमल पुत्र लखन लाल निवासी बसई खुर्द थाना शेरगढ़ ने नाबालिग किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। जब माता-पिता घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई, पिता ने थाना मांट में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया और बयानों के आधार पर युवक को गिरफ्तार करने के प्रायस किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button