पाकुड़
जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव का मुख्यमंत्री को न्योता, हेमंत सोरेन ने किया स्वीकार
Chief Minister invited to Jagannathpur Rath Yatra festival; Hemant Soren accepts.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर 16 जुलाई से शुरू होने वाले जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में न्यास समिति के अध्यक्ष एन.एन. पांडे, प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



