शामली

थानाभवन पुलिस की मजबूत पैरवी से आरोपी दोषी करार

न्यायालय ने लगाया जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
थानाभवन। थाना थानाभवन पुलिस की प्रभावी पैरवी का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2022 में दर्ज अमानत में खयानत एवं चोरी के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
जानकारी के अनुसार थाना थानाभवन में मु0अ0सं0-452/2022 धारा 406/411 भादवि के तहत दर्ज मुकदमे में मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल निवासी नसीम के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को न्यायालय ने पर्याप्त मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। जुर्माना अदा न करने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
थाना पुलिस ने इसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और मजबूत पैरवी का परिणाम बताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button