जालौन
प्लेटफार्म पर दिखने वाले संदिग्धों पर नजर रख चोरी की घटनाओं को रोकेंःसीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। झांसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने जीआरपी थाना उरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चोरी की रोकथाम के लिए कार्य योजना पर काम करने के लिए थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफार्म पर आता है। और वह ट्रेन में सवार होकर यात्रियों के साथ घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे व्यक्तियों पर विशेष निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि ट्रेनों में चल रहे एस्कॉर्ट कर्मी ट्रेन के अंदर काम करने बाले किसी भी अधिकृत व्यक्ति की आईडी चेक कर सकते हैं। चेकिंग के दौरान अगर कोई भी फर्जी आईडी पाई जाती है तो उनके खिलाफ संबंधित थाने में विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में समय-समय पर पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया जाए और यात्रियों को जागरुक करते हुए यह बताया जाए कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खानपान सामग्री ना खरीदें। हमेशा अधिकृत व्यक्ति से खाने पीने की सामग्री ही खरीदें। चोरी की घटनाओं को सार्थक करते हुए अनावरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी अपराधी पकड़े गए हैं उनका फोटो यक्ष एप में फीडिंग करें। जिससे आगे घटना करते समय उनकी पहचान की जा सके। जो भी सक्रिय अपराधी हैं। और जेल से छूट हुए और पंजीकृत गैंग के मेंबर हैं। उन का फोटो सहित उनका विवरण अपने मोबाइल में प्रत्येक कर्मचारी रखें। और ड्यूटी के दौरान उस एप का प्रयोग करते रहें। जिससे अपराधियों में मैसेज चला जाए। अगर वह ट्रेन में चलते हुए कोई अपराध करते हैं। तो पुलिस की हिरासत में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की नीति है कि अपराध को जीरो टाॅयलेंस रखा जाए। जिससे यात्रि ट्रेनों में भय मुक्त तरीके से यात्रा करसके। अगर इस तरह का कोई भी अपराध होता है तो उसको तत्काल पंजीकृत करते हुए निवारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं को समय से निपटाया जाए। गर्मी की छुट्टी का समय समाप्त हुआ है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ चल रही है। उन्होंने ट्रेनों में समुचित प्रबंधन करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए जिससे यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान सब इंस्पेक्टर ईश्वर दीन साहू, कालपी चैकी इंचार्ज संजना सिंह, प्रेम कुमार कनौजिया, रामनिवास आदि मौजूद रहे।



