बेतुल

बैतूल अनुभूति के तहत युवाओं को पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत के द्वारा बुधवार भारतीय डाकघर, शाखा बैतूल में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डाकघर की विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना था। इस अवसर पर प्रभारी पोस्ट मास्टर डॉ. हेमराज धोटे ने पांच स्वयंसेवकों को पोस्ट ऑफिस की दैनिक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बचत योजनाएं, आरडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, आधार-लिंक, डाक बीमा, पार्सल एवं स्पीड पोस्ट सेवाओं के साथ डिजिटल भुगतान और ग्रामीण डाक जीवन बीमा की जानकारी विस्तार से दी गई। डॉ. धोटे ने बताया कि आज डाकघर केवल पत्र-व्यवहार का केंद्र ही नहीं, बल्कि वित्तीय और सरकारी योजनाओं का प्रमुख माध्यम बन चुका है। प्रशिक्षण में आकांक्षा पांडे और अविनाश घोटे ने समन्वय किया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों में गौरी इवने, निकिता उईके, नम्रता परते, आरती इवने  संजना धुर्वे, रोशनी, आर्य, शिवसागर सिसोदिया और अंकित गावड़े शामिल थे। कार्यक्रम का प्रमुख संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभूति कार्यक्रमों से युवा सरकारी तंत्र को समझ कर समाज को जागरूक करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button