बरेली
राष्ट्रीय सम्मान के बाद अभय गुप्ता बने ‘फरीदपुर यूथ आइकॉन’

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ,फरीदपुर : ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर फरीदपुर निवासी अभय गुप्ता को बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ने मूनलाइट कैफे में सम्मानित किया। आयोजक मगन लाल गुप्ता रहे।
फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें “फरीदपुर यूथ आइकॉन अवॉर्ड” और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभय ने कम उम्र में जनपद का नाम रोशन किया है।
आशीष जौहरी ने कहा कि युवाओं को डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। अभय इसका जीवंत उदाहरण हैं।
समारोह में ईशान ग्वाल, अनिल राणा, राजा सेठ, जितेन्द्र चौहान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।




