हापुड़

मुस्लिम युवक पर धर्मपरिवर्तन के लिए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप…

पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी )- यूपी के जनपद हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचकर एक विवाहित महिला ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाने और अब पुरानी तस्वीरों व अश्लील वीडियो को दिखाकर  ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार ,  हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला ने हापुड के एस पी कार्यालय कार्यालय में धर्मांतरण और यौन शोषण की शिकायत दी है। महिला का एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि , मेरी शादी से पहले एक मुस्लिम आदिल ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाते हुए उससे यौन संबंध बनाए । और इस दौरान उसने धोखे से मेरी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए । जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं थी । अब मेरी शादी के छह साल बाद वह उन्हीं फोटो और वीडियो को दिखाते हुए मुझे ब्लैकमेल कर फिर फिर से जबरन संबंध बनाते हुए मेरा धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच हापुड देहात थाना पुलिस को देकर जांच की बाद कार्यवाही के आदेश कर दिए हैं ।

पीड़िता द्वारा एसपी को दी गई शिकायत के अनुसार , आरोपी रेल विभाग में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए । इस दौरान आरोपी और उसके एक साथी आदिल ने कथित तौर पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब महिला उसे पता चला कि वह युवक मुस्लिम समुदाय से है तो इसके तुरंत बाद उसने उस युवक से सभी संबंध समाप्त करते हुए मिलना जुलना बंद कर दिया। इसके बाद मेरी शादी हो गई । और वह पिछले 6 सालों से अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है। लेकिन आरोपी और उसका साथी आदिल उन्हीं अश्लील फोटो और वीडियो को दिखाते हुए उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहे हैं ।

पीड़िता ने बाइट देते हुए बताया कि , शादी से पहले आरोपी से उसके संबंध थे लेकिन तब उसे उसकी धार्मिक पहचान मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी । उसे जानकारी होते ही उसने  उस युवक से दूरी बना ली। लेकिन शादी के छह  साल बाद भी आरोपी विभिन्न साधनों से उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसके पति को पुराने वीडियो दिखा दिए जिसके बाद काफी विवाद हुआ । महिला का कहना हैं कि  उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके साथी आदिल ने उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की ।

एसपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक और इसका साथी आदिल उस पर पति को छोड़ने और हिंदू धर्म त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे है । जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे , अपहरण की धमकी दी  और पुराने आपत्तिजनक फोटो , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी । इससे पीड़िता और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में जी रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को रेलवे फाटक स्थित अपने क्वार्टर पर बुलाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने और पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button