हापुड़

“ डीआईजी ने की ऑपरेशन हिस्ट्रीशीटर की समीक्षा”

जून माह में कुल 6846 हिस्ट्रीशीटर का किया गया सत्यापन/ निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

▪️ माह जून में मेरठ रेंज में खोली गई 67 नयी हिस्ट्रीशीट

▪️ 773 हिस्ट्रीशीटर अपराधी जेल में निरूद्ध

▪️ यक्ष ऐप पर हिस्ट्रीशीटर्स का शत प्रतिशत डाटा हुआ फीड

▪️ हिस्ट्रीशीटर का उपनिरीक्षक स्तर से नियमित सत्यापन कराने के आदेश

▪️ सक्रिय हिस्ट्रीशीटर पर करें प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही

हापुड – डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन हिस्ट्रीशीटर के अन्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र के जनपद हापुड़ सहित मेरठ, बुलंदशहर, बागपत में जून माह में कुल 6846 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी/ सत्यापन किया गया तथा 67 नयी हिस्ट्रीशीट खोली गई एवं 05 हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु हो जाने पर 05 एचएस खाका नष्ट कराये गये हैं । साथ ही समस्त हिस्ट्रीशीटर्स का यक्ष ऐप पर शत प्रतिशत डाटा फीड किया गया है ।

जनपद हापुड़ के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में जनपद में खोली गई हिस्ट्रीशीट – 01, जेल में निरूद्ध हिस्ट्रीशीटर – 101, यक्ष ऐप पर फीडिंग – 882 एचएस हुए हैं ।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ रेंज के हापुड़ सहित सभी जनपदो को निर्देशित किया कि उपनिरीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटर का नियमित सत्यापन कराएं तथा जो हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हों उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें ।

एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या 10 से अधिक मुकदमें वाले चिन्हित अपराधियों की सक्रियता के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोले जाने एवं 07 या 07 से अधिक मुकदमें वाले अपराधियों को भी चिन्हित करने तथा सटीक चिन्हीकरण के बाद अपेक्षानुसार सही तादाद में हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश डीआईजी महोदय द्वारा रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों को दिए गए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए जनपदीय पुलिस द्वारा अभियुक्तों के चिन्हीकरण के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं । हिस्ट्रीशीटर की यक्ष ऐप पर फीडिंग को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा निम्न दिशा निर्देश दिए गए –

प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा हिस्ट्रीशीटरों के डाटा की नियमित समीक्षा एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटरों का औचक निरीक्षण कर डाटा की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाए।

प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर का माता का नाम, उपनाम, पहचान चिन्ह (Identification Marks), जन्मतिथि एवं मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए।

अपराधी का नवीनतम एवं स्पष्ट फोटोग्राफ, पहचान पत्र, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य उपलब्ध दस्तावेज यक्ष ऐप पर अपलोड किए जाएं।

Bailer Detail, Relative/Friend Detail एवं FIR Details को शत-प्रतिशत सही एवं अपडेट किया जाए।
अपराधी के आपराधिक इतिहास में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या नम्बर एवं धाराओं का सही मिलान कर त्रुटियों को दूर किया जाए।
अपराधी के विरुद्ध हाल मेंपंजीकृत अभियोगों का विवरण भी यक्ष ऐप में अद्यतन किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button