अमरोहा

हसनपुर पुलिस ने जिलाबदर अपराधियों के गांव में कराई मुनादी

दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हसनपुर अमरोहा । जनपद में अपराध एवं कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से हसनपुर कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर जिलाबदर किए गए तीन अपराधियों के गांव दयावली खालसा में मुनादी कराई। इस दौरान ग्रामीणों को डुगडुगी के माध्यम से जिलाबदर आदेश की जानकारी दी गई और सहयोग की अपील की गई।
पुलिस ने बताया कि अनीश, विक्रम और धर्मवीर, तीनों पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम दयावली खालसा, को छह माह की अवधि के लिए जनपद अमरोहा की सीमा से जिलाबदर किया गया है। मुनादी के दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि यदि इनमें से कोई भी व्यक्ति गांव, मोहल्ले या आसपास के क्षेत्र में दिखाई दे या गुप्त रूप से निवास करता मिले, तो इसकी सूचना तत्काल हसनपुर कोतवाली पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिलाबदर अवधि के दौरान किसी भी आरोपी के जनपद अमरोहा की सीमा में पाए जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर  कार्रवाई की जाएगी।
 हसनपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button