गाजियाबाद

आज़ाद अधिकार सेना ने समाजसेवी सुशील खन्ना को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
लोनी दिल्ली :  आज़ाद अधिकार सेना ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने की  उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी सुशील खन्ना को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर तथा केंद्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद की गई।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुशील खन्ना पिछले लगभग 35 वर्षों से समाज में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय रूप से कार्य करते चले आ रहे हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता और अनुभव को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुशील खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर और केंद्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज़ाद अधिकार सेना देशभर में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही है और अब आवश्यकता संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
सुशील खन्ना ने देश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक रूप से आगे आएं तथा राष्ट्रहित में एक मजबूत सामाजिक अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित में सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button