खैरथल

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : पुरूषार्थ फाउंडेशन की ओर से मंदिर से मंदिर जोड़ो महा अभियान के तहत 24 वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ राज कॉलोनी स्थित  शिव मंदिर बाग पंजाबी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर सुन्दर भजनों से की गई। मंदिर परिसर भक्ति भाव से गुंज उठा। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। संयोजन मुकेश गुप्ता ने यात्रा का एवं हनुमान चालीसा का उद्देश्य बताया। राधेश्याम शर्मा ने सभी को इस भव्य आयोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्य क्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम शर्मा, मुकेश गुप्ता, सुनील लालवानी, हिमांशु, मानसिंह जांगिड़, अशोक गुप्ता, अशोक कुमार, पोनी गुप्ता, सतनारायण अग्रवाल, नरेश गुप्ता, विशाल माधु, दिनेश सोनी, एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button