शामली
वारंटियों पर शामली पुलिस की सख्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना और कोतवाली शामली पुलिस का संयुक्त अभियान सफल
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झिंझाना/शामली। जनपद में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झिंझाना और कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।