पाकुड़

पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Zila Parishad Chairperson meets wrestler Anant Murmu; assures all possible support.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर गांव के जाने-माने पहलवान अनंत मुर्मू हाल ही में एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान हाथ टूटने से घायल हो गये। उनकी चोट की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने अनंत मुर्मू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से खेल के मैदान में लौटें और जिले तथा राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान अनंत मुर्मू के साथ ऋषिराज मराण्डी, संतोष कुमार, मुनशी सोरेन, मान्टू मुर्मू एवं संजय हाँसदा (खाजुरडांगाल) सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button