वेद विहार कॉलोनी में युवाओं, महिलाओं और दुकानदारों को किया जागरूक, नशे के कारोबारियों की सूचना देने की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद शामली में नशे के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा” लगातार गति पकड़ रहा है। रविवार को वेद विहार कॉलोनी में पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। युवाओं से शिक्षा, खेल और कौशल विकास से जुड़ने की अपील करते हुए कहा गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।