जालौन

पूर्व राज्यसभा सांसद से अधिवक्ता रविकांत गौतम ने चैम्बर निर्माण के लिए लगाई आर्थिक सहायता की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद न्यायालय उरई में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रविकांत गौतम चमारी ने पूर्व राज्यसभा सांसद गंगाचरण राजपूत को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय परिसर में चैम्बर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता रविकांत गौतम चमारी ने बताया कि वह जनपद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। उनके पास न्यायालय परिसर में स्वयं का कोई चैम्बर नहीं है। इस कारण उन्हें रोजाना वरिष्ठ अधिवक्ताओं के चैम्बर अथवा अन्य स्थानों पर बैठकर वकालत करनी पड़ती है, जिससे कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपना चैम्बर न होने से मुवक्किलों से मिलने, आवश्यक अभिलेख सुरक्षित रखने तथा न्यायिक कार्यों के संचालन में भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में यदि उन्हें चैम्बर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिल जाती है तो उनके लिए वकालत करना काफी सुगम हो जाएगा। अधिवक्ता रविकांत गौतम चमारी ने पूर्व राज्यसभा सांसद गंगाचरण राजपूत से अनुरोध किया है कि जनहित एवं अधिवक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें चैम्बर निर्माण हेतु यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button