खैरथल

मुख्य हथियार सप्लायर गिरफ्तार, मुंडावर थाना पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुंडावर। मुंडावर थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एवं संगठित अपराध में शामिल मुख्य हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक भूपेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, वृत्ताधिकारी लालसिंह यादव के सुपरविजन तथा मुंडावर थाना प्रभारी मोहर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को दो अवैध 12 बोर देशी कट्टों की बरामदगी के मामले की जांच के दौरान हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार उर्फ हंसर उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर राजस्थान के भरतपुर, अलवर और जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था।
इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button