बागपत

राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य बनाए जाने पर रकम सिंह सोलंकी ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत।  अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन द्वारा रकम सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उन्होंने संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
रकम सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रेरणादायी नेतृत्व और सुदृढ़ संगठनात्मक कार्यशैली से प्रेरित होकर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप समाज में एकता, भाईचारा और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किसान हितों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रकम सिंह सोलंकी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), जिला बागपत, ने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह संगठन और समाज के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button