
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भुसावर- भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से रविवार सांय कस्बे के बस स्टेण्ड पर स्थित निजी भवन में प्रभारी अमित सिंघल व कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन कर नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले कस्बे के होनहार हार्दिक सैनी को सम्मानित किया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व अंशु मित्तल के मार्गदर्शन व शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षा में 720 में से 627अंक प्राप्त कर ओबीसी वर्ग में 1536वीं रैंक व आल इण्डिया में 3894वीं रैंक प्राप्त करने वाले हार्दिक सैनी व उनके परिवारजन को दुपटटा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हार्दिक के पिता राजेश सिंह व्यवसायी हैं एवं उनकी माता रेखा सैनी गृहणी हैं। इस अवसर पर शिक्षाविद प्रकाश जैमन व विजय सिंघल ने कहा कि हार्दिक सैनी ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवारजन के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौंके पर हेमन्त पाण्डेय, ताराचंद गोयल, शेरसिंह मैनेजर, विजय अग्रवाल, मनोज सैनी, रवि, राकेश, मंजू, सूर्यांक, आदि मौजूद रहे।


