हापुड़ में समाजवादी पार्टी के समीक्षा कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ में समाजवादी पार्टी के PDA के समीक्षा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे । सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
हापुड़ में आज PDA की समीक्षा बैठक हो रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज हापुड़ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने खूब तैयारी करते हुए फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी और पार्टी के झंडों से पूरा माहौल सपा रंग में रंगा नजर आया । आज हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित वंश गार्डन में पीडीए की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है । इस बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करी । साथ ही आगामी चुनावी रणनीति, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर भी समीक्षा करी ।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि , प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी की यह यात्रा पार्टी को नई ऊर्जा देने वाली साबित होगी। अध्यक्ष जी के नेतृत्व में सपा मजबूती से आगे बढ़ रही है और पीड़ीए एजेंडा के तहत हर वर्ग तक पहुंच बनाई जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस बैठक के जरिए आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और पुख्ता कर रही है।
बैठक में जनपद की तीनों विधानसभाओं हापुड़ , धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी भी मौजूद रहे । बैठक के दौरान प्रत्येक विंग और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की कार्यकुशलता की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई तथा सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विचारों को गंभीरता से सुना गया ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ,
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा वर्ष 2024 में यह प्रमुख मुद्दा उठाया गया था कि आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद आज हमारा संविधान खतरे में है । उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पेपर लीक होना इस सरकार की एक सोची समझी रणनीति है जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है उन्होंने पीडीए (PDA) समाज को एक मंच पर आकर एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह से हापुड़ के लोगों ने लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को जिताने का शानदार काम किया है उसी तरह हम सभी को मिलकर वर्ष 2027 के महायुद्ध में भी जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल करनी है । जनपद हापुड़ की आरक्षित सीट सहित सभी तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराकर भारी मतों से विजय दिलाएंगे ।
बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि , आगामी विधानसभा चुनाव में हापुड़ से किसी स्थानीय चेहरे को ही समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए । इसके साथ ही सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सपा की जीत को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किया । हालांकि वहीं कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं द्वारा प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की गई जिससे नाराज़ होकर प्रदेश अध्यक्ष सभी हुड़दंगियों को शांत रहने की हिदायत देते दिखाई दिए ।



