शामली

खेडी खुशनाम मे तालाब से अतिक्रमण हटाने पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का आरोप,जमकर हुआ हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। खेड़ी खुशनाम में सोमवार को प्रस्तावित तालाब को अमृत सरोवर मे तब्दील करने की योजना के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। इस दौरान पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद बैकफुट पर आये प्रशासन को निष्पक्ष कार्यवाही करनी पडी। अतिक्रमण मुक्त कार्यवाही के दौरान झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना, स्थानीय चौकी पुलिस, लेखपाल श्यामवीर, कानूनगो बिसंभर तथा नायब तहसीलदार सैयद मौजूद रहें।
प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान तालाब की भूमि पर लगे पेड़ों को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया तालाब की भूमि पर कूडकरकट डालने किए गए भराव को खोदकर हटाया गया। इसी दौरान जनेश्वर उर्फ काला, शेखर और कपिल ने मौके पर हंगामा करते हुए कानूनगो बिसंभर पर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि तालाब की भूमि पर लगे उनके पेड़ उखाड़ दिए गए, जबकि महिपाल पक्ष के पेड़ों को नहीं हटाया गया। जबकि दोनों पक्षों के पेड़ तालाब की भूमि पर हैं, इसलिए प्रशासनिक कार्रवाई सभी के लिए समान रूप से होनी चाहिए। इस बात को लेकर काफी देर तक मौके पर नोकझोंक और हंगामा होता रहा, बाद में विरोध के बाद दूसरे पक्ष के भी पेड़ उखाड़ दिए गए। काफी देर तक चली नोकझोक को पुलिस ने समझाकर शांत किया और शान्ति व्यवस्था बनाई।
वही, ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा मकान बनाकर भी अतिक्रमण किया गया है।हल्का लेखपाल श्यामवीर ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा करीब एक दर्जन व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 161 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई सक्षम अधिकारियों के निर्देश एवं न्यायालय के आदेशों के अनुरूप की जाएगी।
 ग्राम पंचायत तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करा रही है, जिसके तहत तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। राजवीर सिंह,ग्राम प्रधान खेडी खुशनाम
राजस्व टीम की मांग पर पर्याप्त संख्या मे पुलिसबल की मौजूदगी मे तालाब से अतिक्रमण हटवाया गया। तालाब पर कुछ लोगो ने पेडो के कटने का विरोध किया था। विरोध करने वाले दोनो पक्षो मे समन्वय स्थापित कर शान्ति बनाई गई और अतिक्रमण को हटवाया गया।
वीरेन्द्र कसाना,थाना प्रभारी झिंझाना।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button