खैरथल
ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो अप कैंप 31 अगस्त तक किए जाएंगे आयोजित
21 जुलाई से ग्राम पंचायतवार होंगे फॉलो अप शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअर्स शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 21 जुलाई 2026 से ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का पुनः आयोजन किया जाएगा।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 21 जुलाई को पंचायत समिति किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत महरमपुर, पंचायत समिति कोटकासिम की घिकाका, पंचायत समिति मुंडावर की सोडावास, पंचायत समिति तिजारा की भिंडूसी तथा पंचायत समिति टपूकड़ा की महेशरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।


