बालाघाट
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मनाया ११ वां स्थापना दिवस
कार्यकर्ता सम्मेलन व विचार संगोष्ठी में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा २१ जुलाई मंगलवार को संगठन का ११ वां स्थापना दिवस के अवसर बूढ़ी स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों व अन्य मुद्दों पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन बालाघाट संगठन के जिलाध्यक्ष रितेश बोरकर ने बताया कि संगठन युवाओं को जोडऩे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में नीट का पेपर लीक हुआ है लेकिन सरकार कोई जिम्मेदारी नहीं ले रही है। नीट पेपर लीक के मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में शिक्षाविद् सोनम वांगचुक द्वारा बेमियादी आमरण अनशन किए जाने पर पुलिस द्वारा उन्हें जबरन उठाकर ले जाया गया। सोनम वांगचुक २० दिनों से आमरण अनशन पर है। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी है। ये सरासर लोकतंत्र की पूरे देश के सामने हत्या है। इस गंभीर विषय को लेकर जिला कार्यालय में सभी पदाधिकारी विचार-विमर्श करने एकत्रित हुए है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के जंतर-मंतर में जब शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। वहां पर लोकतंत्र की इस तरह से हत्या की जा रही है। बच्चों को पुलिस द्वारा लाठी भांजी जा रही है। काफी बच्चे लहुलुहान हो गए, कुछ बच्चे घायल है। इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस गंभीर विषय को लेकर आने वाले समय में भीम आर्मी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार सोनम वांगचुक सहित विभिन्न संगठनों द्वारा की जा रही मांगों को पूरा नहीं करती है तो पूरे देश में भीम आर्मी संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने रणनीति
संगठन के जिलाध्यक्ष रितेश बोरकर ने कहा कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने बैठक में रणनीति बनाई जा रही है। जल्द सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इसमें संगठन के पदाधिकारी शहर सहित गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को संगठन की गतिविधियों एवं विचारधारा के बारे में अवगत कराकर संगठन से जोडऩे का कार्य करेंगे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी, संगठन के स्टुडेंट फेडरेशन के सभी जिले के साथी व कार्यकर्ता शामिल रहे।




