रांची

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति की बैठक में अंतर्राज्यीय अपराध नियंत्रण और सुरक्षा मुद्दों पर मंथन

Deliberations on interstate crime control and security issues at the Eastern Zonal Council Coordination Committee meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र ने मंगलवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति (ERPCC-2026) की बैठक में भाग लिया। बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक भी शामिल हुए। बैठक में अंतर्राज्यीय अपराधों की रोकथाम, नक्सलवाद के उन्मूलन, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, साइबर अपराध की रोकथाम, रेलवे सुरक्षा तथा जीरो एफआईआर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान नक्सलवाद एवं साइबर अपराध जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त रणनीति को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, जांच एवं कार्रवाई की गति बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में शामिल सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने बदलते अपराध के स्वरूप को देखते हुए तकनीकी सहयोग, संयुक्त अभियान और बेहतर सूचना तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button