राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Congress workers burned an effigy of the Prime Minister in protest against Rahul Gandhi's arrest.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ कथित दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना के खिलाफ मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्रों की मांगों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रहेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस एवं इंटक नेता नंदलाल सिंह, चंद्रभान सिंह, मोहम्मद आलम ताज, राजकुमार सिंह, हसरत रहमानी, शिव प्रकाश उपाध्याय, शाहिद परवेज, काजी सफीक, अब्दुल मन्नान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



