पाकुड़

SIR अभियान को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी व बीडीओ से की मुलाकात

JMM delegation meets Circle Officer and BDO regarding the SIR campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़ । झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने झामुमो प्रतिनिधिमंडल को SIR अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अभियान के संचालन के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बीएलओ को ऑनलाइन पंजीकरण कार्य में और अधिक सक्रिय करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, मिल्टन शेख, छात्र मोर्चा जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड सह सचिव हालिम शेख, अखलाकुर रहमान, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु, पप्पू अंसारी, निरोज मड़ैया, मो. सामु, पोल्टु मंडल, जहुर आलम, तनवीर अख्तर, राजू अंसारी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button