पाकुड़

SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का निर्णय

JMM Block Committee meeting held to ensure the success of the SIR campaign; decision taken to increase activity at the booth level.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, वरीय जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे तथा केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में SIR अभियान को सफल बनाने तथा महेशपुर प्रखंड के सभी पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाताओं को जागरूक करने, फॉर्म भरने में सहयोग देने तथा बीएलओ के समन्वय से लंबित ऑनलाइन पंजीकरण शीघ्र पूरा कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अगले दो दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति दें। हरिवंश चौबे एवं उपासना मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता SIR अभियान से वंचित न रहे। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बीएलए-2 तथा बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button