बेतुल

बैतूल शक्ति केंद्र बैठकों में भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति

प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के नेतृत्व में भाजपा गंज मंडल की प्रतिमाह आयोजित होने वाली शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के प्रभावी आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विनोबा वार्ड एवं राजेंद्र वार्ड शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठकों में मंडल प्रभारी राजेंद्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, महामंत्री आशीष पंवार, मंत्री रवि हिरानी तथा शक्ति केंद्र संयोजक अंशुल मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
मंडल प्रभारी राजेंद्र मालवीय ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विनोबा नगर शक्ति केंद्र की बैठक में शशिकांत (पिंटू) महाले, सारांश वर्मा, जितेंद्र जैन, राहुल वागद्रे, आरिफ मोटलानी, बृजेश मगरे, सुनील जैन, सेवाराम साहू, रवि माथनकर, खेमचंद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button