भरत पुर
छात्रों पर लाटी चार्ज के विरोध हुआ भुसावर में विरोध प्रदर्शंंन
निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किया केंंन्द्र सरकार का पुतला दहन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में आज 25 जुलाई शनिवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र और पोस्ट आफिस सड़क मार्ग स्थित अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में छात्रों के सम्मान और उनके उज्जवल भविष्य की रक्षा की संकल्प के साथ भारत की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए बर्बर कथित लाठीचार्ज और लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं रमेश स्वामी पार्क में एकात्रिक होकर कांग्रेस पदाधिकारियों,छात्रों और कार्यकार्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अस्पाताल सड़क मार्ग, सपाट, छौकरबाडा सडक मार्ग, बस स्टैण्ड, हिण्डौन सड़क मार्ग होते हुए बिजली घर, पोस्ट आफिस के समीप रमेश स्वामी पार्क में उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्क्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और केंद्र सरकार की कार्रवाई को लोकतान्त्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उनका आरोप था कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित है। वहीं कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाना और अन्य दमनकारी कदम लोकतन्त्र की भावना के विपरीत है। वही वक्ताओ ने कहा कि केंद्र सरकार से के मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच करने की मांग की। और के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई। वही अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क पर वक्ताओ ने इस बात पर जोर दिया कि देश का युवा भारत का निर्माण करता है, और यदि उसकी आवाज को दबाया जाएगा तो यह लोकतन्त्र के लिए चिंताजनक स्थिति होगी।




