मथुरा

सीएमओ ने लापरवाही पर चार डाक्टरों एवं एक कर्मी का रोका वेतन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में सीएमओ द्वारा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। सूचना मिली कि कुछ चिकित्सक एवं कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। मेला अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में चार चिकित्सक एवं एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ ने लापरवाह चिकित्सक एवं कर्मी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। गोवर्धन मेला में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। शिविरों का संचालन शुरू हो गया है। मेला प्रभारी द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। निरीक्षण में बलदेव के चिकित्सा अधिकारी डा.गौरव तरकर, वृंदावन के चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, बरसाना की चिकित्सा अधिकारी डा. स्मृति मिश्रा, डा. पूजा सिंह एवं झुड़ावई केन्द्र पर तैना वार्ड वॉय हरिकिशन गैर जाहिर मिला। मेला प्रभारी की रिपोर्ट पर सीएमओ डा.राधावल्लभ ने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों एवं कर्मी का एक माह का वेतन अग्रिम आदेशों का रोक दिया है। निर्देशित किया कि संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी गोवर्धन केन्द्र प्रभारी को अपनी योगदान आख्या देना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button