जालौन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
डॉ. भीमराव अंबेडकर संास्कृतिक संस्थान ने किया आयोजन

सदर विधायक का संस्थान के प्रति सहयोग निश्चित ही सराहनीय रहा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर संास्कृतिक संस्थान उरई द्वारा अनुसूचित जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं नेट, इंजीनियरिंग एवं सरकारी सेवाओं में सफल अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी हौसला अफजाई के लिए समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दोहरे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक केके शिरोमणि ने किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर संास्कृतिक संस्थान के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में नम्रता पुत्री अरविंद, अभिनव सिंह पुत्र गजेंद्र बहादुर, लावण्या सिंह पुत्री डॉ. विनय किशोर, रूपा बाल्मीकि पुत्री विक्रम सिंह, अरिजीत सिंह पुत्र मानसिंह दोहरे इटवा, सिद्धार्थ राज पुत्र अशोक कुमार पौत्र श्रीमती कुसुमा आत्माराम फौजी, पूजा पति शरद सिंह, सत्येंद्र कुमार पुत्र बलराम सुशील नगर, सोभनी पुत्री राधेश्याम, गौरव सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रकाश बाबू अम्बेडकर नगर उरइर्, हिमांशु राजा पुत्र अमरनाथ उमरार खेड़ा, जूली देवी पुत्री बलवीर सिंह और सुमित गौतम पुत्र दीपक गौतम को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र, डॉक्टर अंबेडकर की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पहले संस्थान के सदस्य मिस्टर सिंह ने 2 अक्टूबर 1994 में धर्मराज के यहां हुई बैठक से शुरू हुई डॉ भीमराव अंबेडकर संास्कृतिक संस्थान की प्रगति यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान को आज स्वरूप में पहुंचाने के लिए मेहनत लगन एवं त्याग करने के साथ ही हर तरह का सहयोग करने वाले संस्थान के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के सहयोग को याद करते हुए इस संस्थान को और आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद चैधरी महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहर,े शैलेंद्र शिरोमणि, श्याम प्रकाश दोहरे ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के द्वारा संस्थान को आगे बढ़ाने में किए गए सहयोग के लिए एक स्वर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उनके और अधिक राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा का संस्थान के प्रति सहयोग निश्चित ही सराहनीय है और उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने कहा कि आज जो अधिकार हमें मिले हैं वह बाबा साहब के संघर्ष का परिणाम है उन्होंने मेधावी छात्राओं से कहा कि आपको बढ़ते जाना है आपके सामने जातिवाद की दीवार भी आएगी लेकिन आपको अपना लक्ष्य याद रखना होगा। एलआईसी प्रबंधक आरएन गौतम ने कहा कि हमें बैक सोसायटी पर ध्यान देना होगा हमारे बच्चे विशेष प्रयास करें हम जहां भी हैं शिक्षा एवं नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे बच्चों की मदद करें। आईटीआई के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि बच्चों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना है क्योंकि शिक्षा काल में आपको शोषण का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इससे आपको घबराना नहीं है पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संस्थान के महामंत्री उजागर लाल दोहरे कहा कि समाज के लोगों ने अथक परिश्रम एवं आर्थिक सहयोग से इस संस्थान को खड़ा किया है हम सभी का दायित्व है कि संस्थान को और आगे बढ़ाया जाए जिससे शिक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चे अपना शैक्षिक विकास कर सके। भंते विनोद आचार्य ने कहा कि बौद्ध धर्म पद्धति से शादी विवाह का रजिस्ट्रेशन संस्थान से करने पर भी सभी लोग विचार करंे। वरिष्ठ सपा नेता महेश चंद शिरोमणि ने कहा कि उन्हें अगर भविष्य में मौका मिलता है तो वह संस्थान की अभूतपूर्व मदद करेंगे। सपा नेता महेश विश्वकर्मा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संास्कृतिक संस्थान को सामाजिक सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण बताया। सेवानिवृत्ति चीफ इंजीनियर रामआसरे दोहरे ने कहा कि वह इस संस्थान की लेआउट से लेकर वर्तमान स्थिति के साक्षी है आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया वह कठोर परिश्रम से ही जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में गौरी शंकर बाबूजी, अशोक मौर्य, बलजीत दोहरे, महेंद्र सिंह दोहरे, केके शिरोमणि, आत्माराम फौजी, कुसमा देवी, विक्रम बाल्मीकि, बद्री प्रसाद बुंदेला, बृज बिहारी दोहर,े धर्म नारायण चैधरी, श्याम प्रकाश दोहरें, राम अवतार सिंह गौतम, राकेश ममना, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार दोहरे, भंते शिखानंद, उषा दोहरे, आदि तमाम संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, समाजसेवी शिक्षक मौजूद रहे। अंत में संस्थान के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद चैधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



