शामली

दथेड़ा में गूंजा ‘जय गोरखनाथ’ का जयघोष

हवन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। क्षेत्र के गांव दथेड़ा में रविवार को गुरु गोरखनाथ जी महाराज के विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे गांव में दिनभर ‘जय गोरखनाथ’ के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भंडारे में गोंगा मेढ़ी धाम, केली (मेरठ) से पधारे योगी ओमनाथ जी महाराज तथा नकुड़ से रामनाथ जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की। संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, सेवा, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए लोगों से सनातन संस्कृति के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
गुरु गोरखनाथ को भारतीय संत परंपरा का महान योगी और नाथ संप्रदाय का प्रमुख आचार्य माना जाता है। उन्होंने योग, तप, आत्मसंयम और लोककल्याण की शिक्षा देकर समाज को नई दिशा दी। आज भी देशभर में लाखों श्रद्धालु उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं और उनके प्रति गहरी आस्था रखते हैं।
भंडारे में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर राजिंदर प्रधान, निविष,जयवचन, सचिन, रामपाल, हरेंद्र, बृजेश, बंशी, रिंकू, राजपाल, सुमित, रामबीर, सतबीर, नरेश, रमेश, सुभाष पंडित, गौतम, राजिंदर, राजेश, रामकुमार, रोहित, राहुल, कुलदीप, देवी सिंह, नाथी, जोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button